1922 प्रतीकार चौरी चौरा फिल्म में आज नगर सांसद श्री रवि किशन शुक्ल ने अपनी भूमिका से रोंगटे खड़े कर दिए

1922 प्रतीकार चौरी चौरा फिल्म में आज भगवान अहिर की भूमिका में जोरदार अभिनय किया।
उनके दमदार अभिनय से 100 वर्ष पुरानी यादें ताजा हो गई ।
आज के सीन में कोर्ट रूम में खून से सने भगवान अहिर जैसे ही दोनो हाथ बंधे हुए दाखिल होते हैं, क्रांतिकारियों का उत्साह अपने चरम पर पहुंच जाता हैं और इंकलाब जिंदाबाद हर तरफ गूंज उठता है।
क्रांतिकारियों के मुकदमे की पैरवी कर रहे मदन मोहन मालवीय की भूमिका में रवि शंकर खरे उनसे सवाल करते हैं और अंग्रेजो की ओर से वकील की भूमिका अदा कर रहे l m banerjee जो b k dey निभा रहे हैं सवाल करते हैं।
निर्देशक अभिक भानु ने इस सीन को फिल्म का एक अहम क्लाइमैक्स बताया।
क्रिएटिव प्रोड्यूसर और मीडिया हेड गौरव शंकर खरे ने आज के इस फिल्माए गए सीन को इस प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताया।
सभी उपस्तिथित कलाकार और जनता ने तालियों के साथ सांसद के अभिनय की दाद दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास