शहीद मेजर के परिवार को 50 लाख देगी योगी सरकार

 लखनऊ 12 सितम्बर (वार्ता) जम्मू कश्मीर के शोपिया में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद मेजर मयंक विश्नोई के परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद और एक सदस्य को नौकरी प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मेरठ निवासी मेजर मयंक विश्नाई के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री योगी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण मयंक विश्नाई के नाम पर करने की भी घोषणा की है।


उन्होने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिजनो के साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

गौरतलब है कि मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी मेजर मयंक विश्नोई 27 अगस्त को शोपिया जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उधमपुर के सैनिक अस्पताल में उन्होने शनिवार को अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक जिले में किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास