गोरखपुर पुलिस लाइन का होगा जीर्णोद्धार
गोरखपुर 04 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस लाइन के जर्जर भवन व कार्यालय को तोड़कर नये सिरे से बनाने की तैयारी चल रही है। नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनवीसीसी) की मदद से कार्ययोजना को मूर्ति रूप दिया जा रहा है।
गोरखपुर जोन के पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार शनिवार को बताया कि इस कार्ययोजना को जल्द ही प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जायेगा अगर मंजूरी मिली तो यह प्रदेश की पहली माडल पुलिस लाइन होगी। आधुनिक सुविधा से युक्त इस पुलिस लाइन में सीबीसीआयीडी, साइबर सेल,एलआयीयू, एंटी करप्शन के साथ ही जिले में कार्यरत पुलिस के सभी विंग के कार्यालय होंगे।श्री कुमार ने बताया कि शहर के पास इलाके में स्थित गोरखपुर पुलिस लाइन के अधिकांश भवन जर्जर हो चुके हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बरसात में पानी भरा रहता है जिसकी वजह से सरकारी आवासों में रहने वाले पुलिसकर्मियों को परेशानी झेलनी पडती है। पुराने मानक पर बने होने की आवास की संख्या भी कम है जिससे निजात दिलाने के लिए पुलिस लाइन परिसर में बहुमंजिला इमारत बनाने की तैयारी चल रही है जिससे सभी पुलिसकर्मियों को आवास और किराये के मकान में चलने वाली पुलिस की दूसरी शाखाओं को अपना कार्यालय भी मिल जाय।
उन्होंने बताया कि माडल पुलिस लाइन बनाने की तैयारी के लिए गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एस पी ट्रैफिक इसकी कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं जिसे शासन को जल्द भेज जायेगा। इससे पहले पुलिस लाइन में बैठक कर सबकी राय ली जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें