गोरखपुर में बाढ़ के पानी में डूबकर मां बेटी की मौत

 गोरखपुर 04 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से मां बेटी की मौत हो गयी। इसके अलावा अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो अन्य के शव पाये गये।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बांसगांव थाना क्षेत्र के परसौना गांव में शुक्रवार देर शाम कंचन (26) अपनी छह माह की बेटी को शौचालय की टंकी पर बैठाकर शौच साफ कर रही थी कि बच्ची उसके हाथ से फिसल कर टंकी के पास बाढ के पानी में डूब गयी। कंचन शोर मचाये बगैर बच्ची की जान बचाने के लिये पानी में कूद गयी। इस हादसे में मां बेटी की मौत हो गयी।
जिले के खजनी थाना क्षेत्र के भीटी खोरिया गांव निवासी सतीश पान्डेय (50) की आमी नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में फिसल जाने के कारण डूबकर मृत्यु हो गयी वहीं सहजनवा क्षेत्र के डुमरिया बाबू बांध के सिसयी रेगुलेटर के पास पानी में उतराता एक व्यक्ति का शव मिला है जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास