गोरखपुर के खजनी इलाके में नाव पलटने से बुआ-भतीजे की मृत्यु

 गोरखपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के मडुआडाबर में डोंगी नाव डूबने से एक महिला और उसके आठ वर्षीय भतीजे की डूबने से मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के गीडा थाने के बडगह की रहने वाली 32 वर्षीय पिंकी निषाद अपने आठ वर्षीय बीमार भतीजे विवके के को दवा कराने के लिए गयी थी । शनिवार रात घर से सड़क पर जाने के दौरान डोंगी नाव में सवार हो गयी। नाव में छेद होने के कारण नाव पलट गयी और नाव में कयी लोग सवार थे ,अन्य लोगों ने कूदकर जान बचाई लेकिन ये दोनो डूब गये।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से दोनो को पानी से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्ट्ररों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास