रिश्वत के आरोप में एसओजी प्रभारी समेत दो गिरफ्तार

 फिरोजाबाद, 05 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में रिश्वत लेने के आरोप में एसओ‌ज़ी प्रभारी उपिनरीक्षक और एक कांस्टेबल को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया जबकि एक आरोपी फरार है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों आगरा में ज़हरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई हुई थी। उसके बाद जिला प्रशासन ने जिले में शराब क़ी दुकानों की जांच करवाई थी । उसी दौरान शिकोहाबाद के नौशेरा शराब ठेके पर एसओ‌जी ‌प्रभारी विक्रांत तोमर,कांस्टेबल आशीष शुक्ला और लव कुमार ने कार्रवाई करते हुए ठेके से मिलावटी शराब बरामद की थी।
उन्होंने बताया कि एसओजी टीम ने ठेके पर मौजूद दो सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दरोगा विक्रांत तोमर ने ठेका संचालक देवेन्द्र कुमार को भी बुलाकर गाड़ी में बैठा लिया था । आरोपी है कि उसे छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की व्यवस्था करने का पुलिस पर आरोप है। इस मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार देवेंद्र कुमार ने शिकोहाबाद में दरोगा विक्रांत तोमर ,सिपाही आशीष शुक्ला और लव कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के उन्होंने निर्देश दिए थे। इस मामले में कल देर रात दरोगा विक्रांत तोमर और आशीष शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा आरोपी लव कुमार अभी फरार है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास