लखनऊ में बड़े पैमाने पर मनायेंगे कांशीराम की पुण्यतिथि : मायावती

लखनऊ 07 सितम्बर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को ऐलान किया कि पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि नौ अक्टूबर को लखनऊ में बड़े पैमाने पर मनायी जायेगी जिसमें पूरे देश से पार्टी कार्यकर्ता और कैडर हिस्सा लेंगे।

पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन के पहले चरण के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सुश्री मायावती ने कहर कि पार्टी कार्यकर्ता और कैडर नौ अक्टूबर को लखनऊ में कांशीराम स्मारक स्थल पर एकत्र होंगे और अपने प्रिय नेता को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे।

उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। वह स्मारक स्थल पर मास्क पहन कर आये और सामाजिक दूरी का पालन करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास