एंजेल ब्रोकिंग के ग्राहक आधार में जबरदस्त वृद्धि
मुंबई, 09 सितंबर, (वार्ता) फिनटेक प्लेटफॉर्म एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड ने अगस्त 2021 में 61.5 लाख के साथ अब तक का सबसे अधिक क्लाइंट बेस हासिल किया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 145.7 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने अगस्त 2021 में 4.5 लाख नए ग्राहक जोड़े। वित्त वर्ष 2022 के पांच महीनों में फिनटेक प्लेटफॉर्म ने 20 लाख से अधिक ग्राहक जोड़े हैं जो वित्त वर्ष 2021 में जोड़े गए लगभग 24 लाख ग्राहकों से 88 प्रतिशत अधिक है।वित्त वर्ष 2022 में यह लगातार चौथा महीना है जब एंजेल ब्रोकिंग ने एक महीने में 4 लाख से अधिक ग्राहक जोड़ने में कामयाब रही है। यह बढ़ोतरी आसानी से उपलब्ध डिजिटल सॉल्युशंस की बदौलत टियर-2 और टियर-3 और अन्य छोटे शहरों जैसे कम पैठ वाले बाजारों के नए ग्राहकों को जोड़ने की वजह से हुई है।
हाल ही में कंपनी ने नए जमाने के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सभी वित्तीय जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सॉल्युशन के तौर पर खुद को रीब्रांड करते हुए एंजेल वन को विकसित किया है। लगातार बढ़ रहे ग्राहकों की वृद्धि दर सभी मापदंडों में व्यापक रूप से दिखाई देने वाली वृद्धि को प्रदर्शित कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें