जनता संग छलावा कर रही है भाजपा सरकार : पटेल
गोण्डा, 03 सितम्बर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारें जनता के साथ छलावा कर रही है ।
श्री पटेल ने पार्टी के जिला कार्यालय में केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुये पत्रकारों से कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे जनता महंगाई , भ्रष्टाचार व तानाशाही से त्राहि त्राहि कर रही है।उन्होनें कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है । किसान छुट्टा जानवर और कृषि उपज का वाजिब मूल्य न मिलने परेशान है वहीं युवा वर्ग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। राज्य में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है।
सपा नेता ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा के चुनाव मे प्रदेश की जनता भाजपा को सबक के सिखाकर सपा को प्रचंड बहुमत से लाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगी ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें