पुलिस हिरासत में मौत के मामले में नौ पुलिसकर्मियो के खिलाफ वारंट

जौनपुर , 08 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर की एक अदालत ने पुलिस हिरासत में मौत के मामले में बक्शा के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।


पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पिछली 11 फरवरी को बक्शा थाने में पुलिस की कस्टडी में चकमिर्जापुर निवासी पुजारी यादव की मौत हो गयी थी। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ( सीजेएम ) विकास कुमार ने मंगलवार को तत्कालीन थानाध्यक्ष बक्शा समेत नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सभी पुलिस कर्मी घटना के बाद निलंबित कर दिए गए थे जो फरार चल रहे हैं।

मामले की विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी बदलापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि कई स्थानों पर दबिश देने के बाद भी आरोपितों का पता नहीं चल रहा है। ऐसे में विवेचना प्रभावित हो रही है। आरोपित बनाए गए तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह, कांस्टेबल कमल बिहारी बिंद, जितेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, श्वेत प्रकाश सिंह, राजन सिंह, जयशील प्रसाद तिवारी, अंगद प्रसाद चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए। इस पर कोर्ट ने सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

चक मिर्जापुर निवासी अजय कुमार यादव ने सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया कि 11 फरवरी को एसओजी टीम व थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ घर पर आए और भाई कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी को पकड़कर थाने ले गए। सुबह सूचना मिली कि उनके भाई की मौत हो गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास