रेडमी इंडिया ने लॉन्च की स्मार्ट टीवी की नई सीरीज

 बेंगलुरु 22 सितंबर (वार्ता) स्मार्ट फोन एवं टेलीविजन (टीवी) निर्माता कंपनी शाओमी की सहायक कंपनी रेडमी इंडिया ने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आज 32 इंच और 43 इंच की टीवी लॉन्च की, जिनकी शुरुआती कीमत 15999 रुपये है।

शाओमी इंडिया के ईश्वर नीलकंतन ने बुधवार को स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग पर बताया कि स्मार्ट टीवी के 43 वैरिएंट में एफएचडी डिस्प्ले और 32 इंच वैरिएंट पर एचडी रेडी डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने टीवी सेगमेंट में पहली बार एंड्रॉयड 11 समर्थित स्मार्ट टीवी पेश किया है। यूजर को टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट के साथ-साथ गूगल प्ले से 5000 से अधिक ऐप्स और गेम डाउनलोड करने के विकल्प प्राप्त होंगे।
उन्होंने बताया कि विशेष रूप से भारतीय उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन की गई इस टीवी में पैचवॉल 4.0 के माध्यम से 15 से अधिक भाषाओं जैसे फीचर हैं। पैचवॉल के जरिये 75 से अधिक मुफ्त लाइव चैनलों के साथ लाइव टीवी को एक्सेस किया जा सकता है।
श्री नीलकंतन ने बताया कि रेडमी स्मार्ट टीवी सीरीज़ में पहली बार एचडी-एफएचडी डिस्प्ले पर 2.4/5 गीगाहर्ट्ज के साथ डुअल बैंड वाई-फाई की पेशकश की गई है। इसकी गति को बढ़ाने के लिए मीमो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ये स्मार्ट टीवी एमआईडॉटकॉम, एमआई होम, एमआई स्टूडियो, अमेजन और सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। 32 इंच स्मार्ट टीवी कीमत 15,999 रुपये और 43 इंच टीवी की कीमत 25999 रुपये हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास