न्यूजलाँड्री पर आयकर विभाग की फिर से तलाशी

 नयी दिल्ली 11 सितंबर (वार्ता) आयकर विभाग ने न्यूज पोर्टल न्यूजलाँड्रीडॉटकॉम के दफ्तर में एक बार फिर से छापेमारी की है।

आयकर विभाग ने इससे पहले जून में भी इसके कार्यालय में तलाशी ली थी। न्यूज पोर्टल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों का एक दल कल दोपहर फिर से उसके कार्यालय परिसर में तलाशी की शुरूआत की जो मध्य रात को समाप्त हुयी।
उसने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके प्रमुख को अपने वकील से बात नहीं कर दिया गया और उनके फोन को भी रख लिया गया। तलाशी के दौरान कार्यालय में स्थित कंप्यूटर आदि से भी रिकार्ड लिये गये हैं। उसके प्रमुख के लैपटॉप के साथ ही फोन से भी आयकर विभाग ने डेटा डाउनलोड किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास