हर वर्ग के विकास के लिये किया काम: योगी

 अयोध्या, 19 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर अमल करते हुये उनकी सरकार ने हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिये प्रदेश में काम किया है।

डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में संत कबीर सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकोष्ठ के तीन दिवसीय कार्यसमिति के बैठक के समापन के अवसर पर श्री योगी ने पदाधिकारियों एवं आम लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा “ प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को ले करके हमने विकास का काम किया है। हम सभी समाज के विकास एवं योग्यता के आधार पर कार्य कर रहे है और कोई भी महापुरूष राष्ट्र का होता है जैसे निषादराज, महाराज सुहेलदेव, महारानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, झलकारीबाई, उदादेवी आदि केवल अपने समाज के लिए नहीं राष्ट्र के लिए संघर्ष किया, लेकिन पिछली सरकार सरकारों ने अपने जातिगत पूर्वाग्रहों के आधार पर बॉटने का काम किया है।”


उन्होने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सभी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मानक के अनुसार आरक्षण आदि की सुविधा देते हुए लगभग साढ़े चार लाख युवक युवतियों को मैरिट के आधार पर चयन में पारदर्शिता प्रक्रिया अपनाते हुए चयन कर रोजगार दिया है। मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर के एक गांव का जिक्र करते हुये कहा कि उस गॉव वालो ने अभिनन्दन किया। मैने पूछॉ किस बात का अभिनन्दन है तो गॉव वालो ने कहा कि हमारे गॉव के 27 लडक़े पुलिस नौकरी में चयनित हुए हैं। इनके अन्दर मैरिट थी पर पिछली सरकारो में मैरिट में आने के बाद भी भ्रष्टाचार के कारण परीक्षा में फेल कर दिया जाता था।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गो के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किये चाहे वह छात्रवृत्ति वितरण हो, बेटियों की शिक्षा अनुदान हो, विवाह अनुदान हो, सभी में कई गुना वृद्धि की गई है। आज हमारी सरकार द्वारा लगभग 175 करोड़ छात्रवृत्ति मद में रखा गया है जो 02 अक्टूबर और 26 जनवरी 2022 में उनके खातो मे सीधे ट्रांसफर किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्री रामलला मंदिर आदि में पूजा अर्चना की तथा मंदिर निर्माण के नींव के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास