परिजनो पर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर बदमाश लाखों के जेवर लेकर फरार

 देवरिया, 02 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में बदमाश सोते समय परिजनों पर नशीले पदार्थ का स्प्रे करके लाखों के जेवर आदि लेकर फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सरैनी गांव निवासी उग्रसेन पाण्डेय के घर द बुधवार रात बदमाश परिजनों पर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर उन्हें बेहोश कर दिया और घर में रखे जेवर,कुछ नकदी व कीमती साड़ियां लेकर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि भोर में उग्रसेन पाण्डेय ने होश आने पर देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा है तथा अन्य कमरे में बेटी और पत्नी बेसुध होकर बिस्तर पर पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास