देवरिया में बर्जा निकालने के विवाद मेंं एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

 देवरिया,01 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के महुआडीह क्षेत्र में बुधवार को मकान का बर्जा निकालने के विवाद में पड़ोसी ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने यहां बताया का क्षेत्र के बेलवा बाजार गांव में राम ईश्वर सिंह और उसके पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह के बीच बर्जे को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर राम ईश्वर सिंह के बेटे शुभम सिंह ने अपने पिता की लाइसेंसी बन्दूक से धर्मेंद्र सिंह (50) को गोली मार दी और फरार हो गया।
उन्होंने ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल धर्मेद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने गम्भीर स्थित देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया,जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने हत्या मेंं प्रयुक्त बन्दूक को बरामद कर लिया । पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास