अक्‍टूबर में महंगें हों जायेंगे टाटा मोटर्स के व्यावसायिक वाहन

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) सबसे बड़ा कॉमर्शियल वाहन निर्माता टाटा मोटर्स अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतें 1 अक्‍टूबर से बढ़ाने की घोषणा की है।कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कीमतों में 2 प्रतिशत तक वृद्धि की जायेगी और इसे वाहन के मॉडल एवं वैरिएंट के आधार पर लागू किया जाएगा। उसने कहा कि स्टील एवं कीमती धातुओं जैसी कमोडिटीज की लागत में हो रही निरंतर वृद्धि के कारण, कंपनी को उत्‍पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर इसका कुछ भार उपभोक्ताओं पर डालने की जरूरत महसूस हुई।

कंपनी ने कहा कि कीमत में बढ़ोतरी को कम से कम करने के लिए और प्रयास किये हैं और इसके लिए इसने उत्‍पादन के विभिन्‍न स्‍तरों पर लागत के कुछ हिस्‍से को समायोजित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास