जीएसटी परिषद की बैठक कल लखनऊ में

 नयी दिल्ली 16 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 45वी बैठक कल लखनऊ में होगी।वित्त मंत्रालय के अनुसार बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

जानकारों के अनुसार लखनऊ में हो रही यह बैठक बहुत अहम होने वाली है क्योंकि इसमें कई विषयों के साथ ही जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल को भी इसके दायरे में लाने पर विचार किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास