नीति आयोग का हुआ पुनगर्ठन

 नयी दिल्ली 20 सितंबर (वार्ता) सरकार ने नीति आयोग का पुनगर्ठन किया है जिसमें प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष और डॉ राजीव कुमार उपाध्यक्ष हैं।

इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार श्री वी के सारास्वत, प्रो रमेश चंद और डॉ़ वी के पॉल आयोग के पूर्णकालिक सदस्य है जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर पदने सदस्य हैं।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ़ वीरेन्द्र कुमार , रेलवे, संचार एवं इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, प्लानिंग एवं कंपनी मामलों के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास