फोटोमार्केट ने कंटेंट क्रिएटरोंके लिए लाँच किया मिनी वायरलेस माइक्रोफोन
नयी दिल्ली 20 सितंबर (वार्ता) फोटो मार्केट ने प्रोफोक्सग्रीप डॉटकॉम पावर्ड फीडू एफएम40 को लॉन्च किया है। यह ट्रू डाइवर्सिटी मिनी वायरलेस माइक्रोफोन, डीएसएलआर और स्मार्टफोन के लिए है। अब यह भारत में उपलब्ध है और इसकी कीमत 8,999 रु. है।
यह माइक्रोफोन शोरमुक्त, बिल्कुल साफ और अनकलर्ड ऑडियो प्रदान करता है जो इसे किफायती कीमत में न्यूजगैदरिंग, एंकरिंग सहित सभी गतिविधियों के लिए उपयुक्त बनाता है। एफएम40, बाजार में उपलब्ध एफएम50 और एफएम60 का अपग्रेडेड वर्जन है।कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नया एफएम40 सभी उत्पादों के साथ कंपैटिबल है और यह नौसिखुओं, व्लॉगर्स, फिल्मनिर्माताओं और यहां तक कि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपयुक्त है। यह ठोस वायरलेस माइक्रोफोन सिस्टम आकार में काफी छोटा और इनोवेटिव क्लिप-इन वाला है। माइक्रोफोन में इन-बिल्ट ओम्नीडाइरेक्शनल कंडेंसर कैप्सुल है और इसका उपयोग क्लिप-ऑन माइक के रूप में या लेवलियर के रूप में किया जा सकता है। यह ट्रू डाइवर्सिटी डिजिटल ट्रांसमिशन के साथ ऑन-कैमरा या स्मार्टफोन रिसीवर को हाई-क्वालिटी ऑडियो भेजता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें