उप्र विकास एवं सुशासन की मिसाल बन चुका है,सभी घोषाओं को पूरा किया : योगी

 लखनऊ,19 सितम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि 2017 से पहले अपराध और पिछड़ेपन का शिकार माना जाने वाला उत्तर प्रदेश पिछले साढ़े चार साल के दौरान देश में विकास और सुशासन की मिसाल बन चुका है और उनकी सरकार ने चुनाव से पहले संकल्पपत्र की एक-एक घोषाओं को पूरा किया है।

श्री योगी ने रविवार को लोकभवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अपनी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2017 में संकल्पपत्र में जो घोषणाएं की थी एक-एक वादे को सरकार पूरा करने काम किया है। उन्हाेंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव आयेंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 350 सीट पाकर के फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनायेंगी।


उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी टीम की ओर से प्रदेश की 24 करोड़ जनता को हृदय से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि अभिभाव स्वरुप यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज हमारी सरकार सफलतापूर्वक साढ़े चार वर्ष पूरे कर रही है। यह कार्यकाल आबादी में सबसे बड़े राज्य, उस प्रदेश के लिए सुरक्षा व सुशासन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में राज्य सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की इससे देश दुनिया में उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों का नजरिया बदला है।

श्री योगी ने कहा कि में 2012 से 2017 के पहले प्रदेश में गुंडे माफिया सत्ता संरक्षण प्राप्त करके भय का माहौल बनाए रहते थे और अराजकता फैलाते थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में औसतन हर तीसरे-चौथे दिन एक दंगा होता था, लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षो में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। हमारी सरकार ने गुण्डे बदमाशों के खिलाफ काम किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के डर से प्रदेश में निवेशक आने से कतराते थे। केन्द्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ नहीं होने से गरीब और किसान बदहाल हालत में थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने सत्ता में आने के बाद संगठित अपराध पर नकेल कसी और माफियाओं की 1800 करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया और उनके अवैध निर्माण ध्वस्त कराने का काम किया गया। माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गयी। अब यहां शांति का वातावरण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योग धंधे लगाने पर आ रही जटिलताओं का समाधान किया गया, जिसके चलते निवेशकों का रूझान प्रदेश की तरफ गया। यहां निवेश के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा हुये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लखनऊ में नेता अपने लिए हवेलियां बनाते थे लेकिन भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए बगैर भेदभाव किए 42 लाख मकान बनाए हैं । उन्होंने कहा कि बीज,खाद और कृषि उपकरणों में सब्सिडी के साथ ही किसानों की उनकी उपज का वाजिब मूल्य देकर उनकी आमदनी मेें इजाफा करने का काम किया।

उन्होंने कि वर्ष 2007 से 2016 के बीच राज्य में सपा और बसपा की सरकारें सत्ता में रहीं। मायावती सरकार के कार्यकाल मे 16 लाख इंदिरा आवास का निर्माण हुआ जबकि सपा सरकार में 13 लाख आवास ही तैयार हो सके। इनके मुकाबले मौजूदा सरकार में 42 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण किया गया है जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में एक लाख 8 हजार 495 आवासों का निर्माण किया गया।

श्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रूपये के ऋण माफ किए। गन्ना किसानों को 1.44 लाख करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया वहीं 476 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन किया गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य में दोगुनी वृद्धि कर किसानों के चेहरों की मुस्कान वापस लायी गयी। सरकार ने 435 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न की खरीद की जिसके एवज में किसानों को 79 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को 2376 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति की गयी। किसानों के लिए कई सिंचाई योजनाओं को आगे बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनकी सरकार ने कई अहम कदम उठाये है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक करोड़ 67 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। प्रदेश के सभी 1535 थानों में पहली बार महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। बालिकाओं को स्नातक स्तर तक निशुल्क शिक्षा दी गई वहीं मुस्लिम महिलाओं को बिना महरम के हज पर जाने की सुविधा दी गई।
श्री योगी ने कहा कि ‘ईज आफ डूइंग बिजनेस’ में प्रदेश 14वें से दूसरे स्थान पर आया है। प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2018 में पहला इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया ,जिससे लोगों की सोच प्रदेश के बारे में बदली। अब यह राज्य देश में एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित हो रहा है। पहले उद्योगपति यहां आने से डरते थे पर अब वह यहां पर निवेश करना चाहते हैं। पहले ट्रांसफर व पोस्टिंग में खूब लेन-देन होता था पर अब ऐसा बिल्कुल नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में हमारी सरकार ने 4.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। सभी युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी दी गई। ये सभी नियुक्तियां वर्षों से लंबित थी। हमारी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ सभी की भर्ती की है, कहीं कोई लेन देन नहीं नहीं हुआ है।
श्री योगी ने बताया कि एक करोड़ 56 लाख से अधिक गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस दिया गया। छह करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये की सुरक्षा बीमा कवर दिया गया। दो करोड़ 53 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा गया। तीन करोड़ श्रमिकों को दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी गई। प्रदेश के छह करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि 40 लाख गरीबों को राशन कार्ड दिया गया। उन्होंने कहा कि पहले फर्जी राशन कार्ड बनाये जाते थे और गरीबों को उनका राशन नहीं मिलता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि फर्जी राशन कार्ड रद्द करने से सरकार को 1200 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने चीनी मिलों को बेचने का काम किया और मिल बंद होती गई,किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुआ, लेकिन उनकी सरकार ने चीनी मिलों को लगातार चलाया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल यहां अन्य राज्यों में चीनी मिले बंद हो गई लेकिन प्रदेश में उस समय भी लगातार मिले चलती रही। उन्हाेंने कहा कि पिछली सरकारें आढ़तियों के माध्यम से गेहूं व धान खरीदती थीं,लेकिन उनकी सरकार सीधे किसानों से खरीदी कर उन्हें खातों में डीबीटी के माध्यम से पैसे डाल रही हैं, जो सीधे बिना बिचौलिए के उनके पास पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को प्रयागराज कुम्भ का अयोजन करने का अवसर मिला,हमने सुरक्षा,सुव्यवस्थित करके देश नहीं दुनिया को दिखाया। बनारस में सफलतापूर्वक प्रवासी भारतीय सम्मेलन करके दिखाया,अयोध्या दीपोत्सव, बरसाना रंगोत्सव सब को करके दिखाया। पहले की सरकारें इन्हें करने में सशंकित रहती थीं। उन्होंने कहा कि हम आस्था का सम्मान करते हैं, अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, पहले हमसे लोग चुटकी लेते थे रामलला हम आएंगे,मंदिर वहीं बनाएँगे,लेकिन तिथि नही बताएंगे। उन्होंने कहा कि आज तिथि के साथ भव्य निर्माण शुरू हो चुका है।
श्री योगी ने कहा कि बहन बेटियों की सुरक्षा हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता रही है और हमारी सरकार के सत्ता में आने के तत्काल बाद ही एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर दिया गया था। आज मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओ की सुरक्षा व उनकी समस्यायों का निस्तारण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कोई माफिया नहीं है। ये सब प्रदेश की बदलती हुई तस्वीर है,जिसने देश दुनिया के सामने छवि बदली है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी छठी अर्थव्यवस्था हुआ करता था,लेकिन आज देशी की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़े पैमाने पर काम हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नवम्बर दिसम्बर तक कानपुर में मेट्रो शुरू कर दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में मात्र दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट थे,आज छह एयरपोर्ट कार्यरत हैं,हमारा प्रयास है कि भारत सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ लिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला प्रदेश है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईमानदारी के साथ भर्ती की और अदालत ने किसी को स्थगन नहीं देना पड़ा। उन्होंने कहा कि 2017 परम्परा उद्यम की घोषात मृत प्राय एक लाख 21 हजार करोड़ का हर साल निर्यात कर रहा है। स्वत: रोजगारा बेहतरीन वातावरण आज प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला होता था और वह एक उद्याेग बन गया था। अधिकारी ताश के पत्तों की तरह फैंके जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। टीमवर्क से देश उत्तर प्रदेश को देश को विकास को अवरुद्ध करने वाला राज्य बाेला संचाित नम्बर एक पर चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज केंद्र सरकार की 44 योजनाओं में नम्बर एक पर चल रहा है, एक करोड़ 56 लाख से अधिक गैस कनेक्शन,छह करोड से अधिक आयुष्मान बीमा कवर, 2 करोड़ 53 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि,15 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन कर रही है,ये तब सम्भव हुआ जब हमने पारदर्शिता की,और स्थिरता दी, इसलिए हर क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। 2007 की सरकार में खाद्यान्न घोटाला हुआ था और उसकी सीबीआई जांच आज भी चल रही है,किसान कर्जमाफी से हमने किसान कल्याण की योजना को आगे बढ़ाया है,उत्तर प्रदेश में जहां जल संसाधन भरपूर होता था लेकिन योजनाओ के क्रियान्वयन न होने से किसानों को भरपूर लाभ नही मिल पाता था,लेकिन आज वो सब चल रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास