चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा का परिणाम जारी, प्रीति नंदन और अर्जुन मेहरा टॉपर


 नयी दिल्ली 19 सितंबर (वार्ता) इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के आज जारी परिणाम में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट (आईपीसी) परीक्षा में मुंबई की प्रीति नंदन कामत एवं इंटरमीडिएट (न्यू) परीक्षा में दिल्ली के अर्जुन मेहरा टॉपर घोषित किये गये हैं।

आईसीएआई ने रविवार को बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और इंटरमीडिएट (न्यू) परीक्षा इस वर्ष जुलाई में आयोजित की गई थी। इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 53950 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से मुंबई की प्रीति नंदन कामत ने टॉप रैंक हासिल की है।

इसी तरह इंटरमीडिएट (न्यू) परीक्षा में 107215 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें दिल्ली के अर्जुन मेहरा ने 84.25 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम रैंक, दिल्ली के ही महीन नैम ने 79.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरी रैंक हासिल की है। साथ ही बेंगलुरु के सुदीप्त बेन्या ने 78 प्रतिशत अंक लेकर तीसरी रैंक प्राप्त की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास