योगी की फिर से वापसी, पंजाब में आप को सबसे ज्यादा सीटें: सर्वे
नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में अगले छह माह के दौरान होने वाले चुनावों को लेकर एबीपी न्यूज ने अपने शोध सहयोगी सी वोटर के साथ मिलकर ‘चुनावी मूड’ के पहले चरण के किये सर्वेक्षण में कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।
सर्वेक्षण के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 40.4 फीसदी वोट हिस्सेदारी के साथ पहली पसंद हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में 21.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि उत्तराखंड में कांग्रेस के महासचिव हरिश रावत 30.6 फीसदी वोट हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत गोवा में 33.2 फीसदी वोट शेयर के साथ पहले स्थान पर हैं।सबसे अधिक विधानसभा सीटों के साथ, उत्तर प्रदेश हमेशा देश के सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित चुनावी गतिविधियों में से एक रहा है। हालांकि, पंजाब में कृषि कानूनों के कारण हालिया घटनाक्रम स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा, जो इसके चुनावों पर अधिक ध्यान आकर्षित करेगा।
सी वोटर सर्वेक्षण से पता चला है कि जनता की राय के अनुसार, भाजपा उत्तर प्रदेश में 41.8 फीसदी वोट शेयर (259 से 267 सीटों) के साथ आगे चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी 30.2 प्रतिशत वोट शेयर (109 से 117 सीटों) के साथ दूसरे स्थान पर है। बहुजन समाज पार्टी महज 15.7 फीसदी वोट शेयर (12 से 16 सीटों) के साथ तीसरे स्थान पर है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें