बिड़ला कार्बन ने ऊर्जा बाजार में किया पदार्पण, लॉन्च करेगी कंडक्टेक्स सीरीज की बैटरी

 मरिएटा (अमेरिका) 13 सितंबर (वार्ता) विश्व की अग्रणी कार्बन ब्लैक निर्माता कंपनी बिड़ला कार्बन ने ऊर्जा बाजार में पदार्पण करते हुए कंडेक्टक्स सीरीज की लिथियम आयन और लीड एसिड बैटरी कंडक्टेक्स आई और ई लॉन्च किये जाने की आज घोषणा की।

कंपनी ने सोमवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस वर्ष 14 से 16 सितंबर तक मिशिगन के नोवी में आयोजित ‘द बैटरी शो’ में कंडक्टेक्स आई और कंडक्टेक्स ई बैटरी को पेश करेगी। उसने कहा कि ऑटोमोबाइल कंपनियों के कार्बन उत्सर्जन को कम करने की जरूरतों को पूरा करने खासकर स्टार्ट-स्टॉप या माइक्रो-हाइब्रिड वाहनों के लिए लीड एसिड बैटरी की मांग बढ़ रही है। उच्च तकनीक आधारित ये बैटरी पांच से 15 प्रतिशत तक ऊर्जा की बचत करने में सक्षम हैं।
बिड़ला कार्बन के मुख्य विक्रय एवं विपणन अधिकारी जॉन डेविडसन ने कहा, “ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी बैटरी बाजार के लिए नई पेशकश कर रही है। हमारी पाइपलाइन में कई उच्च प्रदर्शन वाले उत्पादों की दिशा में यह पहला उदाहरण है। यह हमारे ग्राहकों और बिड़ला कार्बन के लिए एक रोमांचक समय है, क्योंकि हम स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में इस यात्रा को एक साथ जारी रखे हुए हैं।”
कंपनी के मुख्य शोध एवं विकास अधिकारी एवं कारोबार प्रमुख डॉ. ऐन शोएब ने कहा कि जैसा कि बिड़ला कार्बन ने उन्नत बैटरी एप्लिकेशन के लिए कार्बन के योगदान को बढ़ाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कंडक्टेक्स ई उत्पाद पोर्टफोलियो ऊर्जा भंडारण बाजार के लिए बिड़ला कार्बन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास