पियाजियो की आपे फेस्टिव बोनान्जा
नयी दिल्ली, 13 सितंबर(वार्ता) छोटे कमर्शल वाहनों के निर्माता और इटली के पियाजियो ग्रुप की स्वामित्व वाली कंपनी पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने आपे फेस्टिव बोनान्जा ऑफर की घोषणा की।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसके तहत देश भर में पियाजियो के सभी कमर्शल टच पॉइंट्स पर आकर्षक उपहार और ऑफर्स उपलब्ध होंगे। 15 नवंबर तक किसी भी प्रॉडक्ट की खरीद पर उपभोक्ताओं को निश्चित रूप से सोने का सिक्का उपहार में मिलेगा। इस योजना में हिस्सा लेने वाले डीलरों के यहां से प्रॉडक्ट की खरीद पर उपभोक्ताओं को लकी ड्रा के जरिए बंपर प्राइज जीतने का मौका मिलेगा।इस ऑफर के तहत पियाजियो सीवी की सभी डीलरशिप पर 30 करोड़ रुपये तक की कीमत के कुल गिफ्ट दिए जाएंगे।यह ऑफर पियाजियो के 400 से ज्यादा डीलरशिप पर उपलब्ध होगा। यह ऑफर इंटरनल कम्बंशन इंजन की श्रेणी के पियाजियो 3-व्हीलर वाहनों की खरीद पर वैध होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें