गोरखपुर व ब्रांदा से विशेष ट्रेन संचालन अवधि का विस्तार

 गोरखपुर,08 सितम्बर (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर और बान्द्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन को तीन फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 05301 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17 एवं 24 सितम्बर तथा एक अक्टूबर को गोरखपुर से तथा 05302 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 18 सितम्बर एवं 25 सितम्बर तथा 02 अक्टूबर को बान्द्रा टर्मिनस से चलायी जायेगी।
उन्होंने बतया कि यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय एवं रेक संरचना के अनुसार ही चलेगी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास