सूर्या रोशनी इनोवेटिव स्मार्ट लाइटिंग समाधान लॉन्च करने की तैयारी में
नयी दिल्ली 19 सितंबर (वार्ता) लाइटिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के साथ-साथ स्टील पाईप्स क्षेत्र की कंपनी सूर्या रोशनी इनोवेटिव स्मार्ट लाइटिंग समाधान लॉन्च कर कंज्यूमर लाइटिंग सेग्मेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी कल आज आयोजित 48वीं आम बैठक में प्रबंध निदेशक राजू बिष्ट ने यह घोषणा करते हुये कहा “देश का दूसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर लाइटिंग ब्रांड होने के नाते सूर्या रोशनी इनोवेटिव स्मार्ट लाइटिंग समाधान लॉन्च कर कंज्यूमर लाइटिंग सेग्मेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहता है। हम एक आधुनिक, इनोवेटिव, प्रोग्रेसिव और चुस्त ब्रांड के तौर पर आगे बढ़ने के लिए ब्रांडिंग पर भी खर्च बढ़ाने जा रहे हैं।”उन्होंने कहा कि ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सूर्या रोशनी ने इस अवधि में अपने लाइटिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और स्टील पाईप्स और स्ट्रिप्स व्यवसायों को प्रॉफिटेबल, डेट सर्विसिंग और विकास के मामले में आत्मनिर्भर बना दिया है। वे अपने मजबूत ब्रांड, व्यापक डिस्ट्रिब्यूटर नेटवर्क और लॉयल ग्राहकों की मदद से अपने बाजारों में अग्रणी भूमिका अदा कर रहे हैं। सूर्या 2023-24 में अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने की तैयारी कर रहा है, यह अपने विकास पथ में तेजी लाने की उम्मीद करता है और ऋण मुक्त होने का लक्ष्य रखता है।
उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद कंपनी के विकास ने रफ्तार पकड़ी है और इस वित्त वर्ष में 374 करोड़ रुपये का ऋण चुकाया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें