गोरखपुर में सड़क पर बैठे बछड़े से टकराकर बाइक सवार की मृत्यु

 गोरखपुर,22 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र में बुधवार को सड़क पर बैठे छुट्टा बछड़े से टकराने के कारण बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोला क्षेत्र के शिवपुर निवासी 36 वर्षीय रामदिन मोटर साइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। कौड़ीराम गोला रोड स्थित चिलवां गेट के पास सड़क पर बैठे छुट्टा बछड़े से टकरा गया ,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और मौके पर उसकी मृत्यु हो गयी।
उन्होंने बताया कि संभवत: युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास