गणेश विसर्जन के दौरान महिला समेत पांच डूबे

 बाराबंकी,19 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली इलाके में रविवार को गणेश विसर्जन के दौरान कल्याणी नदी में एक महिला को बचाने के प्रयास में चार लोग भी डूब गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि मसौली इलाके के सआतगंज में कल्याणी नदी में गणेश विसर्जन के दौरान एक महिला कल्याणी नदी में डूब गई। उसके बचाने के प्रयास में चार लोग डूब गये ,जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास