विनिवेश से पहले एयर इंडिया की पूंजीगत संपदा विशेष कंपनी को हस्तातंरित

 

नयी दिल्ली 11 सितंबर (वार्ता) सरकार ने आर्थिक तौर पर बदहाल हो चुकी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश को गति देने के उद्देश्य से उसकी पूंजीगत संपदाओं को एक विशेष कंपनी एयर इंडिया होल्डिंग्स कंपनी लिमिटेड में हस्तातंरित करने को अधिसूचित कर दिया है।

इस विशेष कंपनी को एयर इंडिया की चार सहायक इकाइयों, गैर कोर संपदाओं, पेंटिंग और विमाननों के साथ ही अन्य गैर परिचालित संपदा शामिल है।

एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार ने अब इस एयरलाइन की पूरी संपदा एक कंपनी को सौंप दी है और यदि इसका विनिवेश नहीं हाेगा तो इसके पास कुछ भी नहीं बचेगा।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा है कि यह अधिसूचना एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी।

एयर इंडिया के विनिवेश के लिए वित्तीय बोली आमंत्रित की गयी है जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर 2021 है। टाटा समूह इसके संभावित ग्राहकों सबसे प्रमुख है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास