देवरिया जिले में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, बंधों पर पानी का दबाव

 देवरिया, 05 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की प्रमुख नदियां सरयू,राप्ती और गोर्रा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कई बांधो पर पानी का दबाव बना हुआ है।

सीआरओ अमृत लाल बिन्द ने आज यहां बताया कि जिले में 40 से ज्यादा बांध हैं। उन्होंने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई बंधों पर रिसाव की सूचना मिली,जिसके बाद वहां फौरी तौरपर मिट्टी और बालू तथा गिट्टियों को बोरे में भरकर रिसाव को रोकने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल बरहज तहसील क्षेत्र के तीन गांव बाढ़ से धीरे हैंं। प्रभावित गांव में जिला प्रशासन ने राहत सामग्री और नावों की व्यवस्था करा दी है।
उन्होंने बताया कि जिले में नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैंं,लेकिन जिले के सारे बंधे सुरक्षित है। बाढ़ चौकियों को और सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि लोगों को फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन दिन रात बाढ़ क्षेत्रों पर नजर बनाये हुए है। इसके साथ ही बाढ़ विभाग तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में कैम्प कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास