इलाहाबाद हाइकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने कोविंद पहुंचे प्रयागराज

 प्रयागराज 11 सितम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिये शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे।




श्री काेविंद वायुसेना के विशेष विमान से 1130 बजे प्रयागराज के बम्हरौली हवाई अड्डे पहुंचे जहां उनकी आगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। विमानपत्तन से राष्ट्रपति सेना के विशेष हेलीकाप्टर से पोलो ग्राउंड पहुंचे। श्री कोविंद वहां से विशेष कार से उच्च न्यायालय में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे।

श्री कोविंद संगम नगरी में करीब छह घंटे बितायेंगे। उच्च न्यायालय में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायधीश एन वी रमना और केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू भी हिस्सा ले रहे हैं। श्री कोविंद हाइकोर्ट परिसर में मल्टीलेबल पार्किंग, अधिवक्ता चेंबर,पुस्तकालय और प्रेक्षागार का शिलान्यास करेंगे। राज्य सरकार इसकी मंजूरी दे चुकी है। वकीलों के करीब 2600 चेंबर के निर्माण के लिये सरकार ने 600 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की है। राष्ट्रपति हाइकोर्ट बार एसोसियेशन के लाइब्रेरी हाल का भी दौरा करेंगे।

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर संगम नगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। उच्च न्यायालय, पोलो ग्राउंड और सर्किट हाउस के रास्ते में तथा आसपास के क्षेत्रों में पतंग उड़ाने और ड्रोन के संचलन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास