विज़ ने फिक्सेटिव के साथ तीन नए बॉडी डिओड्रंट किये लॉन्च

 नयी दिल्ली 25 सितंबर(वार्ता) पर्सनल केयर और हाइजीन ब्रांड विज़ ने प्राकृतिक सामग्री और सुगंधित तेलों से बने नए जमाने के उत्पादों की अपनी सूची में तीन नए बॉडी डिओडोरेंट्स भी शामिल किये हैं।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि गर्मियों और मानसून के मौसम में पसीने की जवह से अक्सर शरीर से दुर्गंध आने लगती है, और लव ब्लाइंड, डार्क नाइट और मैड अबाउट यू नाम के इन प्रोडक्ट्स के जरिए ब्रांड का उद्देश्य इसी दुर्गंध से छुटकारा पाने में मदद करना है।
इस अवसर पर विज़ की सह-संस्थापक मनीषा ढींगरा ने कहा, “हमें अपने नए बॉडी डिओड्रंट्स लव ब्लाइंड, डार्क नाइट और मैड अबाउट यू के सफल लॉन्च की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह नई रेंज हमारे सेफ, इनोवेटिव और आधुनिक पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की रेंज में अनमोल साबित होंगे। हमारा उद्देश्य हमेशा अपने सेग्मेंट में बेस्ट प्रोडक्ट्स पेश करना रहा है जिसमें सुखद सुगंध और एंटी-बैक्टीरियल गुण दोनों हों, और हमारे नए प्रोडक्ट ऐसे सभी गुणों से युक्त हैं। वैश्विक महामारी के प्रकोप के दौरान न केवल स्वच्छता और साफ-सफाई महत्वपूर्ण हो गई है, जो पहले भी थी ही। हमारे शरीर के डिओड्रंट न केवल दुर्गंध को खत्म करते हैं बल्कि त्वचा की प्राकृतिक नमी को बरकरार रखते हुए हानिकारक बैक्टीरिया से भी लड़ते हैं।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास