फोनपे ने लॉन्च की इंटरैक्टिव वेबसाइट ‘पल्स’

 नयी दिल्ली 02 सितंबर (वार्ता) फिनटेक कंपनी फोनपे ने आज भारत का पहला इंटरैक्टिव वेबसाइट फोनपे पल्स लाँच करने की घोषणा की जिसमें डेटा, इनसाइट और देश में डिजिटल पेमेंट पर चल रहे ट्रेंड भी देखे जा सकते हैं।

फोनपे पल्स वेबसाइट पर भारत के इंटरेक्टिव मैप पर उपभोक्ताओं द्वारा 2000 करोड़ से अधिक लेनदेन को देखा जा सकता है। कंपनी ने डिजिटल भुगतान के पिछले 5 वर्षों के विकास पर अध्ययन के लिए, पल्स रिपोर्ट भी लॉन्च की। रिपोर्ट में इस बारे में भी बेहतर इनसाइट है कि 2016 के बाद से पूरे भारत में डिजिटल भुगतान कैसे विकसित हुआ है और इसमें विस्तृत भौगोलिक और श्रेणी विशिष्ट ट्रेंड शामिल हैं।

फोनपे पल्स नये तरह का उत्पाद है जो सरकार, पॉलिसी निर्माताओं, नियामक निकायों, मीडिया, उद्योग विश्लेषकों, व्यापारी भागीदारों, स्टार्टअप और शैक्षणिक संस्थानों और छात्रों सहित कई पारिस्थितिकी तंत्र हितधारकों के जरूरतों के लिए फायदेमंद है। इनसाइट वाले ट्रेंड और कहानियों के साथ समृद्ध डेटा सेट का उपयोग इन भागीदारों द्वारा उपभोक्ता और व्यापारी व्यवहार को समझने और विकास के नए अवसरों की पहचान करने के लिए किया जा सकता है।

फोनपे पल्स भारत में अपनी तरह का पहला उत्पाद है और एक क्रॉस-फ़ंक्शनल टीम द्वारा महीनों के अनुसंधान और सहयोग का नतीजा है जिसमें पूरे कंपनी के कॉर्पोरेट संचार पेशेवर, व्यवसाय विश्लेषक, विपणक, डिज़ाइनर, लेखक, इंजीनियरिंग और व्यावसायिक टीमें शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास