रेनो लेकर आ रही है दमदार इलेक्ट्रिक कार मेगाने ई.टेक

 नयी दिल्ली 06 सितंबर (वार्ता) कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी दमदार इलेक्ट्रिक कार मेगाने ई. टेक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।कंपनी ने सोमवार को बताया कि इस कार को सीएमएफ-ईवी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएग। इस प्लेटफॉर्म पर ही रेनो-निसान-मित्सुबिशी समूह आने वाली इलेक्ट्रिक कार का निर्माण किया जाएगा। इस कार में 217 हॉर्स पावर की दमदार इलेक्ट्रिक मोटर लगाया जाएगा, जो अधिकतम 300 न्यूनटन मिनट की टॉर्क उत्पन्न करेगा। यह कार मात्र आठ सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी।

इस कार में 60 किलोवाट का बैटरी पैक होगा, जो एक बार चार्ज करने पर 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 130 किलोवाट डीजी रैपिड चार्जिंग पर मात्र 30 मिनट चार्ज करने पर यह कार 198 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास