छह राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव चार अक्टूबर को

 नयी दिल्ली, 09 सितम्बर (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों की छह राज्यसभा सीटों के लिए चार अक्टूबर को उपचुनाव कराने की गुरुवार को घोषणा की। पुड्डुचेरी की एक सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव भी उसी दिन कराया जायेगा।

आयोग की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम बंगाल, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की एक-एक सीट और तमिलनाडु की दो सीटों पर उपचुनाव चार अक्टूबर को कराये जायेंगे। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे से होगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके लिए 15 सितम्बर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दायर करने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर होगी। उम्मीदवारी 27 सितम्बर तक वापस ली जा सकती है।

श्री मानस रंजन भूनिया (पश्चिम बंगाल), विश्वजीत डैमरी (असम), के.पी. मुन्नूसामी और आर वैथिलिंगम (तमिलनाडु) तथा थावरचंद गहलोत (मध्य प्रदेश) के इस्तीफे के कारण पांच सीटें खाली हुई थीं, जबकि महाराष्ट्र की एक सीट राजीव सातव के निधन के कारण रिक्त हुई है।

पुड्डुचेरी से सांसद एन. गोकुलकृष्णन का कार्यकाल आगामी छह अक्टूबर को पूरा होने के कारण वहां द्विवार्षिक उपचुनाव कराया जायेगा।

आयोग ने बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए भी उपचुनाव कराये जाने की घोषणा की है। यह सीट जद यू नेता तनवीर अख्तर के निधन से खाली हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास