गोरखपुर सड़क हादसे में बाइक सवार दो रेलकर्मियों की मृत्यु
गोरखपुर,02 सितम्बर (वार्ता) पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय में तैनात दो रेलकर्मियों की गुरूवार को हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज सुबह तेज रफ्तार कार गोरखनाथ पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पटरी पर आ गयी थी ,जिसकी सूचना मिलने पर रेलवे ट्रैक को खाली कराने के दो रेलकर्मी बलिया निवासी 32 वर्षीय रविन्द्र कुमार वर्मा और कुशीनगर निवासी 45 वर्षीय देवेश पान्डेय बाइक से मौके पर रवाना हुए थे। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी,जिससे दोनो की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।उन्होंने बताया कि गोरखनाथ पुल पर गोरखपुर-लखनऊ रेल लाइन पर सुबह हुए हादसे से लटकी कार को कडी मशक्कत के बाद हटाया गया। इस हादसे के ठीक बाद ही गोरखपुर-लखनउ इंटरसिटी डाउन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुयी थी। ट्रेन चालक घटना स्थल के पहले तरंग क्रसिंग पर रोककर करीब दो घंटे तक खडा रखा। इसके बाद रूट बाधित होने की सूचना के बाद रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा क्रेन मंगवाकर लटकी कार को वहां से हटवाया जिसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ
गौरतलब है कि दोनो मृतक रेलकर्मी आज तेज रफतार कार गोरखनाथ पुल की रेलिंग को तोडते हुए रेलवे पटरी पर आ गयी थी जिसकी सूचना मिलने पर रेलवे ट्रैक को खली कराने के लिऐ बाइक से निकले थे।
दोनो मृतक गोरखपुर में टेक्निकल ग्रेड तीन के पर पर तैनात थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें