सपा का दावा,प्रदेश में बनेगी उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार: नरेश उत्तम
बस्ती,08 सितम्बर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दावा करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी सबसे अधिक सीट जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
श्री पटेल ने बुधवार को यहां किसान ,नौजवान पटेल यात्रा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार से किसान, नौवजवान, छात्र पूरी तरह से ऊब चुके है। अब लोगों के पास सपा का ही एक मात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार थी तब सभी वर्ग खुशहाल थे।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को अपना दिखाकर सभी कार्यों का शिलान्यास तथा उद्घाटन कर दिया । उन्होंने कहा कि जो जनता के बीच में दिखाई पड़ रहा है, जनता इनके कारनामों को पूरी तरह से जान गई है और सपा की सरकार बनाने के लिए जनता उत्सुक है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी है की सरकार के सत्ता में आने के बाद सभी किसानों का कर्जा माफ कर दिया था। उसी की नकल भाजपा सरकार भी कर रही है।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का जनाधार समाप्त होने के कगार पर है। बसपा के कार्य काल में सिर्फ पार्क और मूर्ति बनाए गए। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि सपा नौजवानों, किसानों की बदौलत आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें