जितिन प्रसाद समेत चार विधान परिषद सदस्य मनोनीत
लखनऊ, 26 सितम्बर (वार्ता) करीब तीन महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, गोपाल अंजान भुर्जी और चौधरी वीरेन्द्र सिंह गुर्जर को विधान परिषद सदस्य का मनोनीत किया गया है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान परिषद के लिये इन चार नामों को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। श्री प्रसाद ने कांग्रेस का हाथ छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्हे योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री गोपाल अंजान भुर्जी उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं।डा संजय निषाद ने हाल ही में भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया था। इसके अलावा वर्ष 2019 में सपा से भाजपा में आये पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह गुर्जर को विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया है। शामली के कैराना के निवासी श्री सिंह छह बार विधायक भी रह चुके हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें