गोरखपुर में ग्राम प्रधान की हत्या

 गोरखपुर 14 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद में दबंगों ने ग्राम प्रधान की लाठी डन्डो से पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सेमरडाढी गांव में पंचायत भवन बनाने के लिए सोमवार रात टाइल्स उतारा जा रहा था। ग्राम प्रधान जनकधारी रंजन (45) और उनके साले मौजूद थे कि इस दौरान मनबढ़ अपने चार पहिया वाहन से आये। वाहन निकालने में कठिनाई आने से वे ग्राम प्रधान से गाली गालौच करने लगे। इसके बाद आरोपी लाठी डंडे से लैस होकर आये और ग्राम प्रधान व उनके साले को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए दोनो को गोरखपुर मेडिकल कालेज लाया गया जहां देर रात ग्राम प्रधान की मृत्यु हो गयी।
घटना की जानकारी मिलने पर गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन कुमार ताडा, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास