गोरखपुर में मारा गया काजल का हत्यारा एक लाख का इनामी
गोरखपुर 10 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में एक लाख के इनामी दुर्दांत अपराधी को मार गिराया जबकि उसका साथी भाग निकलने में सफल हो गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जगदीशपुर भलुआन निवासी विजय प्रजापति एक छात्रा काजल की हत्या का मुख्य आरोपी था। आज भोर उसके गोबरहिया पुलिया के पास होने की सूचना मिली। पुलिस एवं स्वाट की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबन्दी शुरू की। इस दौरान बदमाशों को आते देख पुलिस ने उन्हे ललकारा जिस पर उन्होने फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लाख का इनामी विजय प्रजापति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मारे गये बदमाश पर हत्या और लूट के गोरखपुर, बाराबंकी और देहरादून के अलावा एनसीआर क्षेत्र में भी कयी मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, दो पिस्टल, सीबीआयी और हरियाणा पुलिस की फर्जीआई कार्ड भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक शहर के बाहर वह कभी पुलिस वाला तो कभी सीबीआयी अधिकारी बनकर घूमता था और वारदातों को अंजाम देता था।
गौरतलब है कि पिछले 21 अगस्त की रात को गगहा ईलाके के जगदीशपुर भलुआन निवासी राजीव नयन सिंह का अपने ही गांव के शातिर अपराधी विजय प्रजापति से लेन देन का विवाद हो रहा था। इस दौरान पिता को पिटता देखकर उसकी पुत्री काजल सिंह घर से बाहर निकल आयी और मोबाइल में वीडियों बनाने लगी । इसके बाद विजय ने उसका मोबाइल छीनकर गोली मार दी दी और साथियों के साथ फरार हो गया।
घटना के छह दिन बाद लखनऊ के केजीएमसी में उपचार के दौरान काजल की मृत्यु हो गयी। इसी के बाद पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश कर रही थी। काजल हत्याकांड के बाद गोरखपुर पुलिस ने विजय पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें