100 करोड़ कोविड टीके का आंकड़ा हासिल करने की ओर अग्रसर भारत: मांडविया

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत कोविड महामारी के विरुद्ध संघर्ष में एक सौ करोड़ टीके की उपलब्धि हासिल करने की दिशा में बढ़ रहा है।

श्री मांडविया ने यहां एक ट्वीट में कहा कि अब तक 97 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं और राष्ट्र एक सौ करोड़ कोविड टीके लगाने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने देशवासियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस गति को बनाये रखा जाए। काेरोना के विरुद्ध मिलकर संघर्ष करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास