हीरो ने लाॅन्च किया 110सीसी स्कूटर प्लेजर प्लस एक्सटेक

 नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (वार्ता) दुनिया की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज 110सीसी स्कूटर प्लेजर प्लस एक्सटेक लॉन्च किया, जिसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 69500 रुपये है।

कंपनी के स्ट्रैटजी प्रमुख मैलो ले मैसन ने सोमवार को स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद बताया कि प्लेजर प्लस एक्सटेक में 110सीसी का बीएस-VI कंप्लायंट इंजन है, जो 7000 आरपीएम पर 8 बीएसपी का पावर आउटपुट और 8.7 एनएम पर 5500 का टॉर्क उत्पन्न करता है। बेहतर रोशनी के लिए इसमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप दिया गया है। नया हेडलैंप कोहरे में 25 प्रतिशत अधिक प्रकाश तीव्रता उत्पन्न करता है।
उन्होंने बताया कि यह स्कूटर सात आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। इसका जुबिलेंट येलो कलर को विशेष रूप से प्लेजर प्लस एक्सटेक के लिए बनाया गया है। हीरो प्लेजर प्लस 110 का एलएक्स वेरियेंट की एक्सशोरूम कीमत 61900 रुपये और प्लेजर प्लस 110 एक्सटेक की कीमत 69500 रुपये से शुरू होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास