कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं ,15 नये मामले मिले

 लखनऊ, 07 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और 15 नये मामले मिले हैं।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल कुल 1,80,462 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 15 नये मामले आये हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में 7,97,84,013 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12 तथा अब तक कुल 16,86,869 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 152 एक्टिव मामले है।

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। बुधवार को एक दिन में 4,02,539 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में पहली डोज 8,92,61,805 तथा दूसरी डोज 2,28,97,302 लगायी गयी हैं। बुधवार को 11,21,59,107 कोविड डोज दी गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास