उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र 18 अक्टूबर से
लखनऊ 11 अक्टूबर (वार्ता) वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का तीसरा सत्र 18 अक्टूबर से शुरू होगा।
विधानसभा सचिवालय के विशेष सचिव ब्रज भूषण दुबे ने सोमवार को बताया कि विधानसभा का वर्ष 2021 का तृतीय सत्र 18 अक्टूबर से आहूत किया गया है।विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में बुलाया गया विशेष सत्र एक दिवसीय होगा। सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बुलाये गये सत्र में कुछ अहम प्रस्तावों के पारित होने की भी संभावना जतायी जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है।
गौरतलब है कि मौजूदा साल में बजट सत्र के बाद पिछली 17 अगस्त को मानसूत्र सत्र बुलाया गया था जो तीन बैठकों के उपरांत अनिश्चितकाल के लिये स्थगित हो गया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें