नये अवतार में आई केटीएम की बाइक आरसी200 और आरसी125

 नयी दिल्ली 13 अक्टूबर (वार्ता) दुपहिया एवं तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लमिटेड की सहयोगी इकाई केटीएम ने आरसी सीरीज का विस्तार करते हुए आरसी200 और आरसी125 स्पोर्ट्स बाइक को आज नयी पीढ़ी के फीचर के साथ पेश किया।

बजाज ऑटो के अध्यक्ष (प्रो बाइकिंग कारोबार इकाई) सुमित नारंग ने बुधवार को बाइकों की लॉन्चिंग पर बताया कि केटीएम आरसी रेंज जेन-2 में एक बिल्कुल नया चेसिस, सबफ्रेम पर बोल्ट के साथ एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम और हल्के पहिये, फ्रंट में डब्ल्यूपी ऐपेक्स बड़ा पिस्टन फोर्क और रियर में नया डब्ल्यूपी ऐपेक्स शॉक एब्जॉर्बर और नया LCD डैश डिस्प्ले दिये गये हैं। इनकी ईंधन टैंक की क्षमता को 9.5 लीटर से बढ़ाकर 13.7 लीटर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरसी125 में नई हैलोजन हेडलाइट और नया बड़ा एयरबॉक्स दिया गया है। इसी तरह आरसी 200 में नया सुपरमोटो एबीएस लगाया गया है। नई आरसी जेन-2 की घोषणा वैश्विक स्तर पर अगस्त 2021 में की गई थी। बिल्कुल नई आरसी 200 लॉन्च करने वाला भारत पहला बाजार है। उन्होंने बताया कि आरसी200 की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये और आरसी125 की कीमत 1.82 लाख रुपये है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास