विवो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन वी21 नियॉन स्पार्क

 नयी दिल्ली 13 अक्टूबर (वार्ता) मोबाइल फोन निर्माता कंपनी विवो ने वी सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन वी21 नियॉन स्पार्क लॉन्च किया, जिसकी शुरुआती कीमत 29990 रुपये है।

विवो इंडिया के निदेशक (ब्रांड स्ट्रैटजी) निपुण मारया ने बुधवार को स्मार्टफोन की लॉन्चिंग पर कहा, “ग्राहकों की जरूरत के अनुसार विवो अपने उत्पाद में बदलाव करती है। वी21 को उपभोक्ताओं से विशेष रूप से इसके डिजाइन और नए रंग संस्करण के लिए जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। हमारा लक्ष्य इस विरासत को आगे ले जाना है। वी21 नियॉन स्पार्क यूजर की शैली में एक नया आयाम जोड़ देगा।”
श्री मारया ने बताया कि इस फोन में इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें से पहला ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन) तकनीक के साथ 64 मेगा पिक्सल (एमपी), दूसरा आठ एमपी और तीसरा दो एमपी का है। इसी तरह इसमें ओआईएस के साथ 44 एमपी का फ्रंट कैमरा है। मीडियोटेक डाइमेन्सिटी 800 यू प्रोसेसर से चलने वाला इस में फोन में फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) 11.1 दिया गया है, जो एड्रॉयड 11 पर आधारित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास