लखीमपुर के दोषी बचेंगे नहीं : मौर्य


 सुलतानपुर 4 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखीमपुर खीरी के घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि घटना में दोषी कोई भी कानून से नहीं बच पायेगा।

एक कार्यक्रम में शामिल होने आए श्री मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण और अफसोस जनक है। इस घटना में चार किसान, तीन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं घटनाक्रम पर नजर रखे हुये हैं और जो भी उचित कदम होगा, उठाएंगे। आवश्यक जांच होगी, जिससे घटना को अंजाम देने वाले कानून से बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2022 का चुनाव विकास के मुद्दे पर लडेंगीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास