टेलीकॉम पीएलआई के लिए सीओएआई ने सरकार की सराहना
नयी दिल्ली 14 अक्टूबर (वार्ता) संचार क्षेत्र की कंपनियों के शीर्ष संगठन सीओएआई ने टेलीकॉम क्षेत्र में उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को लागू करते हुये 31 कंपनियों को इसका लाभ देने के लिए सरकार की सराहना करते हुये आज कहा कि देश में डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए टेलीकॉम रीढ़ की हड्डी है।
संगठन के महासचिव लेफ्टिनेंट जनरल डॉ़ एस पी कोचर ने यहां जारी बयान में अपनी प्रतिक्रिया में कहा “ हम इसकी सराहना करते हैं और केन्द्र सरकार को इसके लिए धन्यवाद भी देते हैं। यह योजना टेलीकॉम और नेटवर्किंग उत्पादों का निर्माण करने वाली कंपनियों में भी लाभकारी है। इस योजना से इस क्षेत्र में शोध एवं विकास को भी बल मिलेगा और 1.82 लाख करोड़ रुपये के इंक्रिमेंटल उत्पादन भी बढ़ेगा। इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगें और इससे भारत को टेलीकॉम नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक प्रमुख केन्द्र बनाने में भी मदद मिलेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें