त्यौहारों के मद्देनजर ट्रेनो के संचलन में विस्तार,विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय

 गोरखपुर, 08 अक्टूबर (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तारके साथ विशेष गाड़ियाँ चलाये जाने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने आज बताया कि ट्रेन संख्या 06093 चेन्नई-लखनऊ द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन 09 नवम्बर से 29 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को चेन्नई से प्रस्थान करेगी जबकि गाडी संख्या 06094 लखनऊ-चेन्नई विशेष गाड़ी 11 नवम्बर से 31 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को प्रस्थान करेगी ।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 01676/01675 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक त्यौहार विशेष एक्सप्रेस गाड़ी, 01676 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक त्यौहार विशेष एक्सप्रेस 11 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक 12 फेरो में प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 22.50 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद, चन्दौसी, लखनऊ, गोरखपुर, ,छपरा, तथा हाजीपुर से छूटकर दूसरे दिन 22.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी ।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या 01675 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 12 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को मुजफ्फरपुर से 23.45 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर, छपरा,गोरखपुर,लखनऊ, चन्दौसी, तथा मुरादाबाद से होते हुए दूरे दिन 23.30 बजे आनन्द विहार टर्मिनस पहुंचेगी ।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01670 नई दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक 12 फेरों में प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से 19.25 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर,नरकटियागंज, रक्सौल, एवं सीतामढ़ी से होते हुए दूसरे दिन 16.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी । उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या 01669 दरभंगा-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 12 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक 12 फेरों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से 18.00 बजे प्रस्थान कर उन्हीं स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन नई दिल्ली 16.40 बजे पहुंचेगी ।
उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 01656 चण्डीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 14 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक 06 फेरों में प्रत्येक बृहस्पतिवार को चण्डीगढ़ से 23.15 बजे प्रस्थान कर अम्बाला कैण्ट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ,गोण्डा, तथा बस्ती से छूटकर दूसरे दिन 8.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वापसी में गाडी संख्या 01655 गोरखपुर-चण्डीगढ़ साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक 06 फेरों में प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 22.10 बजे प्रस्थान कर उन्हीं स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन 14.10 बजे चण्डीगढ़ पहुंचेगी ।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि गाडी संख्या 01660 नई दिल्ली-बरौनी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट त्यौहार विशेष एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक 12 फेरों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से 19.25 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद ,बरेली , लखनऊ, गोरखपुर, सीवान, छपरा , तथा हाजीपुर से छूटकर दूसरे दिन 16.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 01659 बरौनी-नईदिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट त्यौहार विशेष एक्सप्रेस 13 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक 12 फेरों में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 19.30 बजे प्रस्थान कर उन्हीं स्टेशनों से होते हुए दूसरे 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा गाडी संख्या 01662 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा द्विसाप्ताहिक त्यौहार विशेष एक्सप्रेस 11 अक्टूबर से 18 नवम्बर तक 12 फेरों में प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 11.10 बजे प्रस्थान कर हापुड़ , मुरादाबाद, बरेली,हरदोई , लखनऊ, गोरखपुर , देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर ,मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंगसराय, बरौनी , बेगूसराय , खगड़िया, तथा सेमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर रूकते
हुए दूसरे दिन सहरसा जं0 11.30 बजे पहुंचेगी । उन्होंने बताया कि वापसी में यह गाडी संख्या 01661 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक त्यौहार विषेष एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक 12 फेरों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सहरसा जं0 से 14.30 बजे प्रस्थान कर उन्हीं स्टेशनों पर रूकते हए दूसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनस 13.55 बजे पहुंचेगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास