जनसभा में उमड़ी भीड़ ने बदल दिया पूर्वांचल का इतिहास-जगदम्बिका पाल

सिद्धार्थनगर 25 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी कुछ समय में ‘भगवान गौतम बुद्ध’ की धरती पर आयेंगे और यहीं से प्रदेश के नौ मेडिकल कालेजों लोकार्पण करेंगे।

सोमवार को जिलामुख्यालय पर आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सांसद जगदम्बिका पाल ने ‘यूनीवार्ता’ से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से सिद्वार्थनगर का गौरव और बढ़ गया है उनके द्वारा एक साथ प्रदेश भर मे नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया जायेगा।

जनसभा मे उमड़ी भीड़ ने आज यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सबके हितो मे कार्य कर रही है इस भीड़ से पूर्वांचल की राजनीति मे नया मोड़ आ गया है आगामी विधानसभा चुनाव मे विपक्ष की जमानत पूरी तरह से जब्त होने वाली है। लोग दूर-दराज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातों को सुनने के आये है। पूरे देश मे कार्यक्रम को सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

एक प्रश्न का उत्तर में उन्होंने कहा कि आज की भीड़ से लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल निर्देशन मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दुबारा प्रचंण्ड बहुमत हासिल करके सरकार बनायेगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास